पटियाली: पटियाली के चंदनपुरा गांव से पुलिस टीम पर पथराव मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना क्षेत्र स्थित चंदनपुरा गांव में पुलिस टीम पर पथराव मामले में दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अशोक कुमार और राजेश यादव को उनके गांव चंदनपुरा से पकड़ा गया। दोनों आरोपी झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव में शामिल थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।