खेरागढ़: खेरागढ़ में सड़क हादसे में घायल दो बाइक सवारों की मदद के लिए रुके कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अस्पताल पहुंचाकर कराया भर्ती
खेरागढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार अपने दौरे पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवारों का सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को सड़क से उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों को भर्ती कराकर उपचार की व्यवस्था कराई। इस दौरान उन्होंने इंसानियत और संवेदनशीलता की