✨ *नगर परिषद चीचली का सम्मान: दुर्गा उत्सव व दशहरा पर सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था पर दुर्गा समितियों ने किया सम्मानित* ✨
*चीचली।* नगर परिषद चीचली द्वारा दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के अवसर पर की गई सर्वश्रेष्ठ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, जल प्रदाय एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समस्त दुर्गा उत्सव समितियों एवं दशहरा समिति द्वारा नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान दुर्गा समितियों ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने त्योहार पर दिन-रात मेहनत कर नगर को स्वच्छ, सुंदर और रोशन बनाए रखा, जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर नगर के समस्त दुर्गा पंडालों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नगर परिषद चीचली के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सराहनीय कार्य के लिये बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
कैलाश गुप्ता
| नई दुनिया, नरसिंहपुर
📱 *मो. 9329446506*
#Chichli #NagarParishadChichli #DurgaUtsav #Dashahara #SammanSamaroh #SafaiVyavastha #PrakashVyavastha #Narsinghpur #NarsinghpurJila #Prashasan #KailashGupta #NaiDunia #Gotegaon #MadhyaPradesh Collector Narsinghpur CM Madhya Pradesh