गोबिंदपुर राजनगर: देशव्यापी बैंक हड़ताल से राजनगर में बैंकिंग सेवा ठप, ग्राहक परेशान
देशभर में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर को आहूत देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर राजनगर में भी देखने को मिला। हड़ताल के कारण क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहा और बैंक के मुख्य द्वार बंद रहे। इससे बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह बैंक खुलने की उम्मीद में पहुं