बरहट: नुमर के पास ई-रिक्शा व बाइक की जोरदार टक्कर दो घायल एक पटना रेफर
Barhat, Jamui | Feb 23, 2024 जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के नुमर गांव के समीप शुक्रवार की शाम ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सभी घायल को 112 पुलिस की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मटिया के गीता देवी तथा बाइक सवार मड़ैया के लालू कुमार के रूप में की गई है।