सांगानेर: जयपुर में यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरा, विधानसभा कुच के दौरान पुलिस ने एमडी रोड पर रोका
राजस्थान में प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे। दरअसल आज मुस्लिम समाज ने मोती डूंगरी रोड स्थित मुसाफिर खाने में बड़ी धार्मिक सभा का आयोजन किया। वहीं सभा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। वहीं वक्ताओं ने UCC को लेकर अपनी आपत्तियां रखते हुए राज्य सरकार से कानून लागू नहीं करने की मांग की।