बरियारपुर: सीओ ने किया शिविर में चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण
बुधवार को सदर अंचलाधिकारी अंजलि सदर प्रखंड अंतर्गत चल रहे विभिन्न बाढ़ राहत शिविर में चल रहे सामुदायिक किचन एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। शिविर प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी भी शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवार को किसी प्रकार की कोई औ सुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समय पर शुद्धभजन, शुद्ध पिए जल एवं अन्य सभी प्रकार के सुविधा का ध्यान रखा जाए।