बाह: ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत शाहपुर खालसा में जांच करने पहुंची टीम
ब्लॉक पिनाहट के ग्राम पंचायत शाहपुर खालसा में विकास कार्यों की जांच करने के लिए टीम पहुंची। ग्रामीणों के द्वारा सीडीओ आगरा से शिकायत की गई थी और शिकायत में विकास कार्य में मनमानी,धांधली और भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। इसी को लेकर टीम जांच करने के लिए ग्राम पंचायत शाहपुर खालसा पहुंची। जांच के बाद उच्चाधिकारियों को मामले में रिपोर्ट भेजी जाएगी।