शहर में गोहत्या रोकने और गौवंश संरक्षण की मांग को लेकर धर्म गुरुओं के सानिध्य में पैदल रैली निकाली गई। रैली सुभाष चौक से कलेक्ट्री चौराहे तक पहुंची, जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया।