गुना: म्याना: साइड न मिलने पर बारात पर चढ़ाया ट्रैक्टर, दूल्हे ने कूदकर बचाई जान, आरोपी गिरफ्तार
Guna, Guna | Apr 26, 2026 गुना के म्याना में वायरल वीडियो में शनिवार रात साइड न मिलने पर नाराज ट्रैक्टर चालक ने नाचते गाते बारातियों की भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाने कोशिश की, दूल्हे ने बग्गी से कूद कर जान बचाई। 26 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, ग्राम चतराई से बाराती फरियादी बालवीर धाकड़ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को जप्त किया। आरोपी अंकित भदोरिया को गिरफ्तार किया है।