सतना के सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र निवासी फरियादिया ने 10 दिन पहले सागर में पदस्थ सरकारी कर्मचारी रामकिंकर सोनी पर शादी का झांसा देकर काफी समय से शारीरिक संबंध बनाने और शादी से मुकरने की रिपोर्ट की थी । पुलिस ने सागर से सरकारी कर्मचारी शादीशुदा रामकिंकर सोनी को गिरफ्तार कर सतना ले आई । पुलिस जांच के बाद आरोपी को गुरुवार दोपहर 3 बजे पेश करने कोर्ट रवाना हो गई ।