पोल्ट्री फार्म में लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित चार बदमाश दयालपुर थाना पुलिस ने बृजपुरी इलाके से पकड़े हैं। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान जीशान, मोहम्मद माज और फरदीन के रूप पर हुई है।