सीलमपुर: सीलमपुर :- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक भगोड़ा महिला आरोपी को सुभाष नगर इलाके से गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक भगोड़ा महिला आरोपी को सुभाष नगर इलाके से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान 53 वर्षीय रूबी बेगम के तौर पर हुई है. डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि रूबी बेगम को लूटपाट और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वह तिहाड़ जेल में सजा काट रही थी,पैरोल पर रिहा होने के बाद वह पेश नहीं हुई थी,तब से उसकी तलाश थी