सीलमपुर: सीलमपुर :-शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे भगोड़े आरोपी को पुलिस ने मानसरोवर पार्क के इलाके से किया गिरफ्तार.
शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को मानसरोवर पार्क थाना पुलिस की टीम ने इलाके से गिरफ्तार किया है. डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी 33 वर्षीय अमित के तौर पर हुई है. गिरफ्तार आरोपी को 23 दिसंबर 2019 को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2017 में दर्ज एक्साइज एक्ट के मामले में भगोड़ा घोषित किया था.