गायघाट: सेनिया गांव से मारपीट और लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मामले
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के सेनिया गांव से मारपीट व लूटपाट मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान सेनिया गांव के डोमन राय बताया गया है।मारपीट व घर में लूटपाट करने के मामले में सेनिया गांव के बबीता देवी ने बीते 2 अक्टूबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।