गायघाट: धोबौली गांव में झाड़ियों में मिनी देसी शराब की फैक्ट्री मिली, पुलिस ने की छापेमारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के धोबौली गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे में सुनसान जगहों पर झाड़ी में चलाई जा रही देसी चुलाई शराब का मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। इस दौरान सैंकड़ों लीटर अर्द्ध निर्मित देसी चुलाई शराब मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब बनाने वाली उपकरणों को जब्त किया गया।