गायघाट: गायघाट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने अपने पड़ोस के रहने वाले मो दिलशेद के विरुद्ध रविवार सुबह करीब दस बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता करीब चार महीने की गर्भवती भी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो दिलशेद को गिरफ्तार कर लिया है।