गायघाट: बाघाखाल गांव में तिमुल ने सप्तम लाभांश वितरण का आयोजन किया, 225 किसान हुए लाभान्वित
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बाघाखाल में रविवार दोपहर एक बजे में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा किसानों के बीच सप्तम लाभांश वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर सिंह जबकि संचालन पथ पर्यवेक्षक अमोल कुमार ने किया। आगत अतिथियों का समिति के सचिव वीर रंजन सिंह ने फूल माला और अंगवस्त्र से सम्मानित की।