गायघाट: बेनीबाद कटरा मोड़ पर एनएच 27 पर खड़े ट्रक में ऑटो की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ के समीप एनएच 27 पर खड़े ट्रक में ऑटो ने जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। इस घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कुम्हरौली गांव के निवासी शत्रुघ्न राउत बताया गया है।