गायघाट: बेनीबाद सहित अन्य छठ घाटों का सीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, संवेदनशील घाटों पर बैरिकेटिंग होगी
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का सीओ एवं थाना अध्यक्ष ने सोमवार सुबह ग्यारह बजे में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील घाटों के लिए अंचल कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक ने बताया बागमती नदी के किनारे बेनीबाद लादौर,बलहा, केवटसा, बालौरनिधि, मधुरपट्टी समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया गया है।