डंडारी थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।डंडारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पूजा और विसर्जन जुलूस में डीजे के इस्तेमाल और धारदार हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।