डौण्डी: वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, 13 जुलाई को मिशन अंकुर के तहत होगा सीड बॉल रोपण
Dondi, Balod | Jul 7, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से जिले में व्यापक वृक्षारोपण अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 13 जुलाई को डौण्डी विकासखंड की ग्राम पंचायत गुजरा के ग्राम पंडवाल में मिशन अंकुर के तहत जिला स्तरीय सीड बॉल रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।