Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image

अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; दो ट्रैक्टर जब्त पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज सुबह खनन टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स की टीम ने गोलकेरा थाना अंतर्गत तुंडिका गांव के समीप छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा बालू से संबंधित कोई भी वैध चालान या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद टीम ने दोनों वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया। प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को आगे की नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु गोलकेरा थाना परिसर में सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया है। खनन विभाग के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन और खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा आने वाले दिनों में इस तरह के औचक निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

MORE NEWS

*सबीन को जोहार! मैं उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम बोल रहा हूँ।*

*हमारे जिले में एसआईआर का काम बहुत अच्छे से हो रहा है। हमारे जिले में शत-प्रतिशत हम लोगों ने फॉर्म का वितरण कर दिया है और लोगों ने भी फॉर्म भरना चालू कर दिया है। अब तक लगभग 65% फॉर्म्स को डिजिटाइज भी कर दिया गया है।*

*आप सबसे अपील होगी कि अगर आपके पास फॉर्म आ गया है और अभी भी अगर आपने बीएलओ को फॉर्म सबमिट नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर के बीएलओ को दे दें, ताकि आगे की भी कई सारी जो प्रक्रिया हैं और कार्रवाई हैं, उसे पूरा किया जा सके।*

*आइए, हम सब मिलकर अगले दो-तीन दिन में अपने-अपने फॉर्म्स को जमा कर दें और एसएसआर को अच्छे तरीके से संपादित करने के लिए अपने जिले का सपोर्ट करें।*

*याद रखें, जागरूक मतदाता ही एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। आइए हम सब जागरूक बनकर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन करें। एसएसआर के फॉर्म को तुरंत भर के अपने बीएलओ को आप सबमिट करें।*

*जोहार, धन्यवाद।*

*सबीन को जोहार! मैं उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम बोल रहा हूँ।* *हमारे जिले में एसआईआर का काम बहुत अच्छे से हो रहा है। हमारे जिले में शत-प्रतिशत हम लोगों ने फॉर्म का वितरण कर दिया है और लोगों ने भी फॉर्म भरना चालू कर दिया है। अब तक लगभग 65% फॉर्म्स को डिजिटाइज भी कर दिया गया है।* *आप सबसे अपील होगी कि अगर आपके पास फॉर्म आ गया है और अभी भी अगर आपने बीएलओ को फॉर्म सबमिट नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर के बीएलओ को दे दें, ताकि आगे की भी कई सारी जो प्रक्रिया हैं और कार्रवाई हैं, उसे पूरा किया जा सके।* *आइए, हम सब मिलकर अगले दो-तीन दिन में अपने-अपने फॉर्म्स को जमा कर दें और एसएसआर को अच्छे तरीके से संपादित करने के लिए अपने जिले का सपोर्ट करें।* *याद रखें, जागरूक मतदाता ही एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। आइए हम सब जागरूक बनकर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन करें। एसएसआर के फॉर्म को तुरंत भर के अपने बीएलओ को आप सबमिट करें।* *जोहार, धन्यवाद।*

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 15, 2026

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से पशुपालन विभाग के 05 एफएमडी चलंत पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पशुओं का समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित हो सकेगा।

सभी चलंत पशु चिकित्सा वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे तथा पशुओं के उपचार, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। पशुपालक किसी भी प्रकार की पशु चिकित्सा सहायता अथवा सेवा प्राप्त करने के लिए 1962 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पशुपालकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से पशुपालन विभाग के 05 एफएमडी चलंत पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पशुओं का समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित हो सकेगा। सभी चलंत पशु चिकित्सा वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे तथा पशुओं के उपचार, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। पशुपालक किसी भी प्रकार की पशु चिकित्सा सहायता अथवा सेवा प्राप्त करने के लिए 1962 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पशुपालकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में रथ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले रथ मेला एवं पूजा स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपर्क सूची अद्यतन रखने तथा आयोजन स्थलों पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रथ यात्रा के निर्धारित मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, विद्युत तारों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व जांच कर ली जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं फ्लैग मार्च आयोजित करने को भी कहा गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को जुलूस स्थलों पर आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष वाहन जांच अभियान संचालित करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे।

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में रथ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले रथ मेला एवं पूजा स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपर्क सूची अद्यतन रखने तथा आयोजन स्थलों पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रथ यात्रा के निर्धारित मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, विद्युत तारों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व जांच कर ली जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं फ्लैग मार्च आयोजित करने को भी कहा गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को जुलूस स्थलों पर आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष वाहन जांच अभियान संचालित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला गव्य विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के समुचित संचालन, अभिलेखों के संधारण तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय भवन की स्थिति, विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं हरित बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई, पौधरोपण एवं हरियाली विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला गव्य विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के समुचित संचालन, अभिलेखों के संधारण तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय भवन की स्थिति, विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं हरित बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई, पौधरोपण एवं हरियाली विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026