बिलासपुर: ग्राम बिलासपुर में आजीविका मिशन के महिला समूह की आमसभा आयोजित
दिनांक 9 अक्टूबर 2026 समय लगभग 3:00 बजे उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलासपुर के प्रांगण में आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की महिलाओं की आमसभा का आयोजन किया गया।बैठक में समूह की प्रगति की समीक्षा करने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आजीविका के नये अवसरों से जोड़ने संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।