बहराइच: बहराइच में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए अशोका में लगाया चिकित्सा शिविर, 350 लोगों को दी गई दवाएं
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अशोका गांव मे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले मे संक्रमण से बचाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक मेडिकल कैंप लगाया गया। यह मेडिकल कैम्प मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर लगाया गया है। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष आफाक अहमद ने बताया कि संक्रमण से बचाव को लेकर कैंप लगाया गया है