बहराइच: रायपुर राजा में DM के आदेश पर की गई कुर्की की कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने दी जानकारी
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला रायपुर राजा में जिला प्रशासन की ओर से यूपी के टॉप 50 माफियाओं में शुमार गब्बर सिंह की संपत्ति कुर्क करने के मामले में बुधवार को आधिकारिक तौर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बयान जारी किया है। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि डीएम के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही की गई है।