Public App Logo
राजस्थान खबर:- उदयपुर के आदिवासी अंचल सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में दो दिनों से लापता पति पत्नी का शव उनके ही घर में एक बक्से में मिला। शुक्रवार को सुबह जब घर में बदबू फैली तो पड़ोसियों ने घर का कोना-कोना छान मारा लेकिन उन्हें कहीं कुछ नहीं मिला। जब लोग बक्से के पास पहुंचे तो उसमें से बदबू आ रही थी। लोगों ने जब उसे खोल कर देखा तो दंग रह गए। घऱ में रहने वाले पति पत्नी के शव प्लास्टिक में लिपटे हुए मिले। इस घटना की सूचना के बाद सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पति पत्नी के शव को गोंगुदा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। बता दें कि लोगों ने एक दिन पहले ही गुरुवार को थाने का घेराव करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था। लोग बुजुर्ग पति-पत्नी को जल्द तलाशने की मांग रहे थे। कौन थे मृतक दम्पति? मृतक दंपति बुजुर्ग लहरी लाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी बुधवार सुबह से घर से लापता थे। लहरीलाल दूध बेचने का काम करते थे। जब वे दूध देने नहीं प� - Faridabad News