भितरवार: शासकीय स्कूल की बाउंड्री वॉल टूटी, प्राचार्य एसडीएम को लिखा पत्र
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल भितरवार नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य के कारण टूट गई। विद्यालय प्रबंधन ने एसडीएम को पत्र लिखकर बाउंड्री बाल को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले का संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।