मैहर जिले मे अवैध रेत खनन पर कलेक्टर रानी बाटड के नेतृत्व में जिला प्रशासन कि लगातार सख्ती देखी जा रही है। इसी कड़ी में प्रशासनिक टीम ने रविवार को कुबरी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनन कर भंडारित की गई 116 ट्रॉली और 3 हाइवा रेत जब्त की है। यह कार्रवाई राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।