थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस भिवानी ने गाड़ी में सो रहे व्यक्ति के दो मोबाइल फोन व आईडी चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपी को किया काबू, चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, आईडी व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गाड़ी से मोबाइल फोन व आईडी चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में विक्रम निवासी न्यू भारत नगर, भिवानी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 16.06.2026 को वह बावड़ी गेट चौक के पास अपनी गाड़ी में सो रहा था। जब वह उठकर देखा तो उसकी गाड़ी से दो मोबाइल फोन तथा उसकी पहचान संबंधी आईडी चोरी हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 19 जून 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के एएसआई मुकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को बावड़ी गेट, भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक पुत्र भूपेंद्र निवासी प्रीत विहार, भिवानी के रूप में हुई है।*
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, शिकायतकर्ता की आईडी तथा वारदात वाले दिन प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।