भिवानी- CIA-1 पुलिस ने 19 जून को बाजार में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र रघुबीर सिंह निवासी गली नंबर-04, राजीव कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसने अपने साथी के साथ मिलकर स्नैचिंग की इस वारदात को अंजाम दिया था
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट के तहत जिले में तीन केस दर्ज हैं