BSF फोर्स ओर केनरा बैंक में चयनित सेपक टकरा खिलाड़ियों का किया सम्मान।
सुनीता दुग्गल (पूर्व सांसद व राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच की मुख्य संरक्षक) ने भी दी बधाई।
सेपक टकरा खेल को हरियाणा खेल पॉलिसी में किया जाए शामिल।
यह जानकारी देते हुए जिला सेपक टकरा संघ के महासचिव व BDSA रेलवे अकादमी के मुख्य कोच सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि BSF फोर्स ने सेपक टकरा खेल से स्पोर्ट्स कोटे से वेकेंसी निकाली जिसमें सबसे ज्यादा अकेले हरियाणा राज्य से चार लड़कियों ओर दो लड़कों का चयन हुआ है। साथ में एक खिलाड़ी का चयन केनरा बैंक में भी हुआ है।
रेलवे विभाग से सुशील कुमार(उप मुख्य अभियंता निर्माण), व जिला सेपक टकरा संघ भिवानी के अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा, सह सचिव मोनू जावला, कोच राकेश, कोच अरुण, कोच सुनीता, कोच नेहा, राजन आदि ने सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चयनित खिलाड़ियों में पूजा, सोनू पुनिया, हिमानी, तन्नू, मोनू गोयत, सोनिका, उज्ज्वल।
सुशील कुमार ने कहा कि आज सेपक टकरा खेल लगातार ऊंची बुलंदियों को छूं रहा है इस खेल के खिलाड़ी लगातार राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का व रेलवे का नाम रोशन कर रहें हैं। आज रेलवे में भी सेपक टकरा को बेहतरीन खेल के रूप में देखा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि इन सबके पीछे सतबीर सिंह देहरान का पूरा मार्गदर्शन, श्रेय ओर मेहनत है जो अपनी इस कठिन जॉब के साथ-साथ खिलाड़ियों को तराश रहें हैं।
जिला सेपक टकरा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री व उपाध्यक्ष जगदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं कि अन्य खेलों की भांति सेपक टकरा खेल को भी हरियाणा खेल नीति में शामिल किया जाए।
आज यह खेल भी एशियन गेम्स, वर्ल्डकप, एशियन चैंपिशिप, नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया, बीच गेम्स, स्कूल गेम्स आदि जगह खेला जाता है। ओर आज हमारे खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत देश के लिए पदक लाकर देश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भी इस खेल को खेल पॉलिसी में शामिल किया जा चुका है। इसलिए हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं कि खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए जल्द से जल्द सेपक टकरा खेल को भी हरियाणा खेल पॉलिसी में शामिल किया जाएं।