खलारी: हुटाप मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज
खलारी के हुटाप मैदान में शनिवार शाम 5 बजे शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि इकबाल हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद राष्ट्रगान के साथ किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबले में अंबाटांड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हुटाप बाघा को 2-0 से पराजित किया।