उचेहरा: मंदिर में लगे पीतल के घन्टा एवं अन्य सामग्री की चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
उचेहरा थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37,600 रुपये कीमत के पीतल के घंटे, कलश एवं अन्य सामग्री बरामद की है।पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को गोबरांव कला निवासी 70 वर्षीय चन्द्रिका प्रसाद पांडेय ने उचेहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।