बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना के रहने वाले 1 व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
पीड़ित शोएब ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह नमाज पढ़कर मस्जिद से निकला था। तभी दबंग नदीम और नसीम ने उसके ऊपर पीछे से वार कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। शोएब ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।