बरेली: बहेड़ी में खेत पर गई महिला के साथ वकील और उसके साथियों ने की छेड़छाड़, मारपीट
बहेड़ी के एक गांव में गुरुवार को खेत पर गई महिला के साथ गांव के ही वकील ने अपने साथियों की मदद से छेड़छाड़ की और विरोध पर मारपीट की। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और उसका कोई भाई-बहन भी नहीं है।