बरेली: कोर्ट में मुल्जिम को पेशी पर ले जाते वक्त गिरने से पुलिसकर्मी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोर्ट में मुल्जिम को पेशी पर ले जाते वक्त को गिरने से पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिसकर्मी के नाक और घुटने में काफी चोट आई है। यह देख साथी पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में जिला अमरोहा के रहने वाले अनवर अली ने बताया कि कल गुरुवार देर शाम कोर्ट में मुलजिम को लेकर जाते समय अचानक गिरने से नाक और घुटने में चोट आई है।