सलूम्बर: सलूम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी ठगी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
सलूम्बर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में थाना सलूम्बर, साइबर सेल व डीएसटी की संयुक्त टीम ने देवगांव स्थित होटल भाग्यश्री में छापा मारकर अमेरिकी नागरिकों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 4 मोबाइल, 3 ब्लूटूथ हेडफोन व जियो राउटर बरामद किए गए।