सलूम्बर: सलूंबर से बड़ी खबर: सोम नदी में बहे युवक का शव बरामद, संभाग स्पेशल सिविल डिफेंस टीम का रेस्क्यू सफल
सलूंबर। खेरपुरा निवासी 35 वर्षीय फतेह लाल मीणा गुरुवार सुबह सोम नदी पार करते समय बह गया था। सूचना पर सलूंबर सिविल डिफेंस टीम ने पूरे दिन रेस्क्यू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम उदयपुर से संभाग स्पेशल सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुए ऑपरेशन में 10 मिनट की मशक्कत के बाद फतेह लाल का शव नदी में लगभग 100 मीटर दूर से बरामद किया