सामरी कुसमी: जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
कुसमी सामरी मंगलवार जिला शिक्षा अधिकारी सह सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त शिक्षकीय पदों की पूर्ति हेतु संविदा भर्ती की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई से 09 जून तक संयुक्त जिला कार्यालय के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं