कालपी: ग्राम परासन में बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हुई महिला के मामले में पुलिस ने बाइक चालक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 20, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन निवासी भोला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 17 मार्च को ग्राम परासन में बाइक चालक पूजा ने बाइक को तेजी और लापरवाही से चलाकर मेरी पत्नी कलावती को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने उक्त बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।