दीपका: दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; SECL के खिलाफ ग्रामीणों ने 7 घंटे किया चक्काजाम
Dipka, Korba | Nov 10, 2026 कोरबा जिले के दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर गांधीनगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हु