बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट पहुंचे मीट व नॉनवेज होटल संचालकों ने नगर मजिस्ट्रेट को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
थाना दरगाह क्षेत्र के मीट व नॉनवेज होटल संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। रविवार शाम को दुकानदारों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें श्रावण मास के दौरान एक महीने तक दुकान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिससे उनके आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा है। ऐसे में उनका कहना है कि इस मामले मे उन्होंने ज्ञापन सौंपा है।