समस्तीपुर: समस्तीपुर में होम्योपैथी चिकित्सक की गला रेतकर हत्या,गाछी के गड्ढे में मिला शव घटनास्थल से साइकिल, मोबाइल और चाकू बरामद
समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में एक होम्योपैथी चिकित्सक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक गाछी के गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बंगरा थाना