*जमुई छात्रा उत्पीड़न मामले को लेकर समस्तीपुर में प्रतिवाद जुलूस व सभा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग*
*बेटियों की सुरक्षा में विफल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की*
*जिले में छेड़खानी के तमाम आरोपियों को जेल में बंद करो- बंदना सिंह*
समस्तीपुर, 22 सितंबर 2026
बिहार के जमुई में एक स्कूली छात्रा के साथ हुई मारपीट एवं यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में मंगलवार की शाम समस्तीपुर शहर के ओवरब्रिज चौराहा स्थित कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर नागरिक समाज, आइसा एवं ऐपवा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवाद जुलूस निकालकर सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया तथा बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
सभा की अध्यक्षता ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह एवं आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने संयुक्त रूप से की। सभा का संचालन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथ�
Samastipur, Samastipur | Sep 22, 2026