वीर गोरा बादल बस्ती के तत्वावधान में मंगलवार को संगम महादेव, भोईखेड़ा में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:15 बजे हजारेश्वर महादेव से संगम महादेव तक कलश यात्रा व भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।