निज़ामाबाद: सड़क निर्माण समेत 10 मांगों को लेकर आंदोलन तेज, डीएम के आश्वासन तक अनशन जारी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शेरपुर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में निजामाबाद की 10 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर चल रहा धरना शनिवार को छठे दिन तथा आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा आंदोलनकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण सहित विभिन्न मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस एवं लिखित आश्वासन नहीं मिला है ।