रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान जारी
#रांची यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 7 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को “सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित रहें” अभियान चलाया गया।
शहर और रिंग रोड के 13 प्रमुख स्थानों पर वाहन चालकों, अभिभावकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
करमटोली चौक पर पुलिस अधिकारियों ने खुद लोगों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील की।
अभियान के दौरान करीब 1,211 लोगों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि खुद भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार व बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें।
#Ranchi #RanchiNews #TrafficPolice #RoadSafety #RoadSafetyCampaign #SeatBelt #Helmet #TrafficRules #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiTraffic #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #LoktantraBharat #सड़कसुरक्षा #रांची #यातायात #ट्रैफिकनियम #सीटबेल्ट #हेलमेट