लातेहार में सघन वाहन जांच, 48 वाहनों पर ₹50,500 का ई-चालान
#लातेहार: सड़क हादसों पर रोक लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार को लातेहार थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार और प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राम लखन बर्नवाल के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने दोपहिया वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹50,500 का ई-चालान किया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।
प्रशासन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।
#Latehar #LateharNews #JharkhandNews #VehicleChecking #TrafficChecking #EChallan #RoadSafety #TrafficRules #सड़कसुरक्षा #लातेहार #झारखंड #वाहनजांच #ईचालान #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #NewsUpdate #JharkhandUpdate #LoktantraBharat