अरवल: लोजपा रामविलास ने स्वास्थ्य और शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया
Arwal, Arwal | Apr 10, 2025 ज़िला मुख्यालय के एक निजी होटल में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे लोजपा रामविलास द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास प्रतिबद्ध है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।